ऋषिकेश- कोयल घाटी तिराहे पर डिवाइडर बनाने को लेकर उप जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ कांग्रेस प्रदेश महासचिव विवेक तिवारी ने ऋषिकेश हरिद्वार हाईवे कोयल घाटी तिराहे पर डिवाइडर बनाने को लेकर उप जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सोपा। जिसमें उन्होंने कहा कि हरिद्वार रोड पर डिवाइडर बनाने के लिए पहले भी मांग की गई थी लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा इस मांग को अनसुना कर दिया। जिसका खामियाजा दीपावली की रात को देखने को मिला। कोयल घाटी किराए पर डिवाइडर ना होने से दो लोगों की जान चली गई। डिवाइडर ना होने से यहां पर आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। ऋषिकेश हरिद्वार नेशनल हाईवे पर जगह-जगह पर गड्ढे के साथ ही कई खामियां नजर आती है। जिसको अभिलंब ठीक करने की आवश्यकता है।
उन्होंने उप जिलाधिकारी से कोयल घाटी तिराहे पर अभिलंब डिवाइडर लगाने की मांग की है। जिससे सड़क हादसो पर रोक लगाई जा सके।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News