ऋषिकेश- हाथी को अचानक देख घबराया युवक, बाइक असंतुलित होने से युवक की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
कोटद्वार – कोटद्वार के दुगड्डा मार्ग पर लालपुल के निकट सुबह अचानक सड़क पर हाथी आ गया। जिसे देखकर बाइक चालक घबरा गया और असंतुलित होकर सड़क पर गिर गया। हादसे में युवक के सिर पर गहरी चोट लग गई। वहीं राहगीरों ने बाइक चालक को घायल अवस्था में देखा तो उन्होंने इसकी सूचना 108 को दी। जिसके बाद उसे बेस अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज सुबह युवक बाइक पर सवार होकर कोटद्वार से सतपुली के लिए निकला था। जैसे ही युवक पांचवे मील के पास पहुंचा तो अचानक सड़क पर हाथी आ गया और युवक ने तेजी से बाइक के ब्रेक लगा दिए। जिसके कारण युवक सड़क पर गिर गया और उसके सिर पर गंभीर चोटें आ गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे गंभीर घायल देख इसकी सूचना पुलिस और 108 इमरजेंसी सेवा को दी। जिसके बाद उसे बेस अस्पताल लाया गया जहां उपचार के दौरान बाइक चालक की मौत हो गई। खबर सुनकर युवक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बता दें बाइक चालक की पहचान कोटद्वार के प्रताप नगर निवासी सतेंद्र के रूप में हुई है। जो सतपुली के खैरासैण गांव के इंटर कॉलेज में लैब असिस्टेंट के पद पर तैनात थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News