ऋषिकेश- टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग तीन की मौके पर मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
हल्द्वानी _ कोतवाली क्षेत्र के कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में दीपावली की रात आग लगने से दर्दनाक हादसा हुआ है। टेंट हाउस के गोदाम में सो रहे तीन कर्मचारियों की जलकर मौके पर मौत हुई है। जबकि टेंट हाउस का सारा सामान जलकर खाक हो गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ियों ने आग पर मुश्किल से काबू पाया।
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 12:00 बजे के आसपास की है। जहां कालाढूंगी रोड स्थित कुमाऊं टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लग गई टेंट हाउस के गोदाम में तीन कर्मचारी सो रहे थे आग लगने के बाद कर्मचारी उसमें से भाग नहीं पाया जहां मौके पर ही तीन कर्मचारियों की मौत हुई है।
