ऋषिकेश- उत्तराखंड करेगा 38 वें नेशनल गेम्स की मेजबानी

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड अगले साल 38 वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करने वाला है। जिसके लिए भारतीय ओलंपिक संघ ने खेल मंत्री रेखा आर्य और उत्तराखंड ओलंपिक संघ को अपना ध्वज सौंप दिया है। ये ध्वज गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों के समापन पर सौंपा गया है। 37वें नेशनल गेम्स में उत्तराखंड के कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
मिली जानकारी के अनुसार शासन प्रशासन इन खेलों को कराने की तैयारियों में जुटा हुआ है। वहीं इस बार नेशनल गेम्स में उत्तराखंड ने 25 वीं रैंक प्राप्त की है। प्रदेश को 3 गोल्ड मेडल के साथ कुल 24 मेडल मिले है जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।
बताया जा रहा है कि नेशनल गेम्स में कुल 43 विधाओं में खेल आयोजित किए गए थे। इसमें से उत्तराखंड ने केवल 14 विधाओं में प्रतिभा किया। यही वजह है कि बीच में उत्तराखंड ने गुजरात, मेजबान गोवा और पड़ोसी राज्य हिमाचल सहित कई राज्यों को पछाड़कर 18वीं रैंक तक हासिल कर ली थी। लेकिन बाद में अन्य विधाओं में हुए खेलों में उत्तराखंड का प्रतिभाग ना होने की वजह से उत्तराखंड रैंक तालिका में नीचे खिसकता गया।आखिर में उत्तराखंड को 25वीं रैंक से संतोष करना पड़ा। वहीं इस दौरान मंत्री ने कहा बेहद खुशी की बात है, जब हम अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहे है, उसी दिन हमें यह सम्मान प्राप्त करने का अवसर मिला है। खेल मंत्री ने कहा देवभूमि के लिए यह ऐतिहासिक पल है। उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए हम पूरी तरह से तैयार हैं। गोवा भ्रमण के दौरान उन्होंने यहां की अवस्थापना विकास संबंधी सुविधाओं को देखा है।

%d bloggers like this:
Breaking News