ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में 23 वा राज्य स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल द्वारा 23 वें उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ बनाया गया । कार्यक्रम के प्रथम सत्र में दीप प्रज्वलन के साथ मुख्य अतिथि के रूप में ऋषिकेश नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त सी. के. भट्ट, ब्रांड एंबेसडर विनोद जगलाल ,पार्षद विपिन पंत , सुंदरी कंडवाल ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्वयंसेवियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सहायक नगर आयुक्त सी.के. भट्ट ने सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।
एक दिवसीय शिविर के द्वितीय सत्र में स्वयं द्वारा विद्यालय में स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया जिसमें लगभग सिंगल यूज पॉलीथिन उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 60 Kg (साठ किलो)पॉलिथीन एकत्र किया गया। इस अवसर पर नगर निगम से गुरमीत सिंह, प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह, वीर पाल सिंह रावत, कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी विजयपाल सिंह, नगर समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता ,सीडी डंगवाल, इंद्रेश रावत पंकज सती सुशील सैनी ,मोनिका रौतेला, माधुरी रावत, साहिल, वंदना थपलियाल, मुस्कान,खुशी,आंचल आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News