एम्स ऋषिकेश में बुधवार से अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह का विधिवत शुभारंभ हुआ।

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह का विधिवत शुभारंभ हो गया। सात दिवसीय कार्यक्रम के तहत विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। जिसमें कोविड फ्रंट लाइन नर्सिंग ऑफिसर्स को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशस्तिपत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।बुधवार को एम्स निदेशक प्रोफेसर रवि कांत ने सप्ताहव्यापी अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह का ई-उद्घाटन किया। इस अवसर पर निदेशक एम्स रवि कांत ने नर्सिंग ऑफिसरों को सतत व्यावसायिक विकास पाठ्यक्रम में बढ़चढ़कर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। ​उन्होंने बताया कि एम्स संस्थान में नर्सिंग के क्षेत्र में अनुसंधान के लिए आगे आने वाले लोगों को हरसंभव प्रोत्साहित किया जाएगा। निदेशक प्रो. रवि कांत ने कहा कि प्रत्येक नर्सिंग ऑफिसर को आईसीयू लेवल की ट्रेनिंग जरुर दी जानी चाहिए, इस जरुरी कार्य के लिए नर्सेस को स्वयं के स्तर पर आगे आना चाहिए। एओ नर्सिंग डा. प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग सप्ताह के तहत नर्सिंग से जुड़ी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही कोविड फ्रंट लाइन नर्सिंग वॉरियर्स को प्रोत्साहन के लिए प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम में संकायाध्यक्ष (अस्पताल प्रशासन) प्रो. यूबी मिश्रा, स्टोर ऑफिसर विमल कुमार सचान, असिस्टेंड नर्सिंग सुपरिटेंडेंट (एएनएस) अज्जो उन्नि कृष्णन, वंदना, पुष्पारानी,रूचिका शर्मा, रवनीत कौर, ज्योतिष, मनोज कुमार, जितेंद्र कुमार शर्मा, जीनो जैकब, शीजा जनार्दन, निखिल बी., कमलेश, कैप्टन कल्पना आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News