ऋषिकेश- 6 नवंबर को होगी संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ संस्कृत छात्र सेवा समिति की एक बैठक समिति के पुस्तकालय औंकारानंद निवास कैलाश गेट मुनिकीरेती में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य रुप से दिनांक 06 नवंबर को होने वाली संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बारे में चर्चा की गई। प्रतियोगिता के संयोजक संस्कृत छात्र सेवा समिति के पूर्व अध्यक्ष सुरज बिजल्वाण ने कहा कि दिनांक 6 नवंबर को संस्कृत छात्रों के बौद्धिक विकास हेतु श्री पंजाब सिंह क्षेत्र साधु संस्कृत महाविद्यालय में 10:00 बजे से 11:30 तक एक संस्कृत सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिसमें ऋषिकेश के समस्त संस्कृत विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की जाएगी जिसमें कक्षा प्रथमा प्रथम वर्ष ( 6) से प्रथमा तृतीय वर्ष( 8) तक कनिष्ठ वर्ग एवं कक्षा पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष ( 9) से उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12)तक वरिष्ठ वर्ग होगा प्रत्येक वर्ग में दो-दो प्रतिभागी प्रत्येक विद्यालय से प्रतिभाग करेंगे उन्होंने कहा कि सभी विद्यालयों के प्रतिभागियों की सूची समिति के पास पहुंच चुकी है इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से संस्कृत छात्रों का बौद्धिक विकास होगा और भविष्य में अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सम्मिलित होने का भी उन्हें अनुभव मिलेगा प्रतियोगिता में दोनों वर्गों में सफल प्रतिभागियों को क्रमशःप्रथम द्वितीय तृतीय सान्त्वना पुरस्कार प्रदान किया जाएगा जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹1100 द्वितीय ₹700 तृतीय ₹500 एवं सांत्वना ₹250 दिया जाएगा संस्कृत छात्र सेवा समिति के संगठन मंत्री श्री नरेंद्र सकलानी ने कहा कि प्रातः काल की सत्र में परीक्षा का आयोजन एवं अपराहन 3:00 बजे से पुरस्कार वितरण किया जाएगा जिसमें ऋषिकेश के समस्त संस्कृत विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं अध्यापक उपस्थित रहेंगे उन्होंने कहा कि समिति भविष्य में संस्कृत छात्रों के बौद्धिक एवं शारीरिक विकास के लिए अन्य विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करेगी इस संबंध में उन्होंने पूर्व में समिति के विभिन्न पदों पर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से चर्चा की बैठक में समिति के वरिष्ठ सदस्य जितेंद्र भट्ट, मणिराम पैन्यूली, पुरुषोत्तम कोठारी समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर जनार्दन कैरवान, सुभाष डोभाल,सुशील नोटियाल , सुरेश पंत,वीजेन्द्र गौड, शुभम नौटियाल आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News