ऋषिकेश- श्री गीता आश्रम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभा यात्रा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ श्री गीता आश्रम से आज भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा श्रद्धा भक्ति पूर्वक निकाली गई। यात्रा प्रारंभ से पूर्व विशिष्ट अतिथि के रूप में कुसुम कंडवाल अध्यक्ष महिला आयोग, रेणु बिष्ट विधायक जमकेश्वर, स्वामी आदित्यानंद, स्वामी सर्वतमानंद, डॉक्टर दीपक गुप्ता, इंद्र प्रकाश अग्रवाल, शकुंतला राजपूत एवं युवा व्यापार मंडल तथा धार्मिक संस्थाओं ने स्थान स्थान पर भगवान जगन्नाथ का स्वागत करते हुए पूजन अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। विशेष महानुभावों में स्वामी गुरु चरण दास स्वर्ग आश्रम ट्रस्ट के प्रबंधक, भाजपा पदाधिकारी अरविंद नेगी, भारत लाल, शकुंतला राजपूत, गोपाल अग्रवाल, बृजेश चतुर्वेदी, गजेंद्र नगर सहित स्थानीय गणमान्य लोगों ने भाग लिया। स्थान स्थान पर भगवान की यात्रा का स्वागत किया गया और प्रसाद वितरण किया गया। आश्रम पदाधिकारीगण चंद्रमित शुक्ल, त्रिभुवन उपाध्याय, लक्ष्मण पुंडीर, राजेंद्र चौहान एवं एवं अन्य अनेक श्रद्धालु स्थानीय भक्तगण शामिल हुए संचालन भानु मित्र शर्मा द्वारा किया गया।

%d bloggers like this:
Breaking News