ऋषिकेश- त्यौहारों को लेकर एसडीएम की नगर व्यापार मंडल के साथ बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ आगामी त्योहारों को लेकर नगर व्यापार मंडल व संबंधित अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा ने बैठक की। जिसमें मिलावटी खाद्य पदार्थ, बांट मापतोल एवं शहर के बाजारों में पटाखो की दुकानों को लेकर चर्चा की गई।
शुक्रवार को तहसील ऋषिकेश स्थित एसडीएम कार्यालय में त्योहारों के सीजन को देखते हुए नगर व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ उपजिलाधिकारी ने बैठक की। इसमें मिलावटी खाद्य पदार्थ, बांट मापतोल एवं शहर के बाजारों में पटाखो की दुकानों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए गए। बैठक में एसडीएम योगेश मेहरा ने बताया व्यापार मंडल के सहयोग से बाजारो में मिलावटी मिठाई, मावा, पनीर या अन्य खाद्य पदार्थ की रोकथाम प्रयास किए जाएंगे। इसके आलावा बांट मापतोल विभाग को बाजारो में लगे इलेक्ट्रॉनिक वजन तोलने की मशीन, ट्रेडिशनल उपकरण की चेकिंग की जाएगी। वहीं, दीपावली पर पटाखों की दुकान लगाने के लिए श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज का मैदान सुनिश्चित किया गया है। हालांकि, अन्य जगहों पर भी मनको के अनुसार संस्तुति मिलने पर अनुमति प्रदान की जा सकती है। साथ ही व्यापारियों से मानकों के अनुपालन की अपील की।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News