ऋषिकेश- पवित्र छड़ी यात्रा का ऋषिकेश पहुंचने पर संतों ने किया भव्य स्वागत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ पौराणिक मठ-मंदिरों के भ्रमण के लिए हरिद्वार के जूना अखाड़े से निकली पवित्र छड़ी यात्रा ऋषिकेश पहुंचीं। छड़ी ने ऋषिकेश के विभिन्न सिद्धपीठ प्राचीन मंदिरों का भ्रमण किया। मठ-मंदिरों के दर्शन करने के बाद यात्रा आगे की ओर रवाना हो गई। छड़ी यात्रा जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय महंत हरिगिरी, अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरी महाराज और अन्य संतों के नेतृत्व में ऋषिकेश पहुंची। यात्रा सबसे पहले मायाकुंड स्थित तारा माता मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में महंत संध्या गिरी, महंत सरस्वती गिरी, खुशी गिरी, संजय शास्त्री, ऋषिकेश गिरी, गंभीर सिंह मेवाड़, पंडित मुकेश, महाकाल गिरी, सत्यम, महेश, महंत रामेश्वर गिरी ने पूजा अर्चना कर छड़ी का स्वागत किया। छड़ी ने भरत मंदिर, सोमेश्वर मंदिर, वीरभद्र मंदिर, त्रिवेणी घाट स्थित दुर्गा मंदिर के दर्शन को पहुंची। महंत हरि गिरी महाराज ने कहा कि छड़ी यात्रा का उद्देश्य आमजन में धर्म जागरण और देवभूमि उत्तराखंड में तीर्थाटन और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही राज्य से लगातार हो रहे पलायन पर रोक का संदेश देना है। यात्रा में लोगों का सनातन धर्म के प्रति जागरूक करना भी है। कहा यह यात्रा आदि शंकराचार्य ने करीब ढाई हजार वर्ष पूर्व किया था। इस छड़ी यात्रा के माध्यम से सनातन धर्म की स्थापना के साथ चारों दिशाओं में मठों की स्थापना हुई थी।

