ऋषिकेश- लांयल क्लब ऋषिकेश रॉयल का दीपावली मेले में लोगों ने झूलों, लजीज व्यजनों एवं मनोरंजक खेलों का उठाया लुत्फ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लांयस कलब ऋषिकेश रॉयल के तत्वावधान में आयोजित दीपावली मेला शहरवासियों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया। मेले में बच्चों के लिए लगे आर्कषक झूलों ने जहाँ उनके चेहरे खुशी से खिला दिए वहीं युवतियों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न स्टालों में सजे लजीज व्यंजन आर्कषण का केन्द्र रहे। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज के खेल मैदान में शनिवार की देर शांम आयोजित हुआ ऋषिकेश दीपावली मेला शहरवासियों के लिए मनोरंजन की दृष्टि से फुल पैकेज साबित हुआ। हर वर्ग के लोगों ने मेले का जमकर लुत्फ उठाया। मेले का प्रमुख आर्कषण रैम्प पर जलवा बिखेरती शहर की खूबसूरत माँडल रही जिन्होंने मिस ऋषिटकेश प्रतियोगिता में कदमताल कर खूब तालियां बटोरी।इसके अलावा शहर की प्रतिभाओं ने भी डांस एवं सिंगिंग की शानदार प्रस्तूतियों से अपने टेलेंट का जलवा बिखेरा।इससे पूर्व मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्जवलित कर मेले का विधिवत शुभारंभ कराया।इस अवसर पर शहर के हजारों लोगों सहित क्लब अध्यक्ष सुशील छाबड़ा सचिव सुमित चोपड़ा,कोषाध्यक्ष अरविंद किंगर,मेला चेयर पर्सन लविश अग्रवाल, अभिनव गोयल, पंकज चंदानी ,अतुल जैन, धीरज मखीजा, राही कपाडिया, अंकुर अग्रवाल, आशीष अग्रवाल ,हिमांशु अरोड़ा, मयंक गुप्ता, तरुण चोपड़ा ,ऋषभ जैन, अतुल सिंगल, विशाल भल्ला आदि मौजूद रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News