ऋषिकेश- उत्तराखंड की पटरियों पर वंदे भारत ट्रेन जल्द शुरू होने की उम्मीद
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी के प्रयासों से कोटद्वार-दिल्ली आनंद विहार के मध्य नई रेल सेवा शुरू होने के बाद अब देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी है।
बलूनी ने कुछ समय पहले इस संबंध में भी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से आग्रह किया था। कुछ दिन पहले कोटद्वार क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य बलूनी से दिल्ली में भेंटकर कोटद्वार के लिए नई रेल सेवा प्रारंभ कराने का आग्रह किया था। इस पर बलूनी ने कोटद्वार-दिल्ली के मध्य नई ट्रेन के अलावा देहरादून-लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने के संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी।
वन्दे साधारण एक्सप्रेस ट्रेन की 5 रूट पर चलने की मिली स्वीकृति एक्सप्रेस ट्रेन के बाद जल्द ही वंदे साधारण एक्सप्रेस ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। इसमें सभी सेंकेंड क्लास के डिब्बे होंगे। इसका किराया भी कम रहने का कयास लगाया जा रहा
है।
जानकारी के मुताबिक, शुरुआती तौर पर वंदे साधारण एक्सप्रेस के पांच रूटों को मंजूरी दी गई है। जिन रूटों को रेल मंत्रालय ने मंजूरी दी है, उन पर ट्रेनों को संचालन जल्द किए जाने की संभावना है। वंदे भारत का नॉन-एसी वर्जन वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन फिलहाल सिर्फ एसी चेयर कार में मौजूद है। इसलिए इनका किराया भी बहुत ज्यादा है। यही कारण है कि सरकार आम आदमी तक इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए वंदे साधारण ट्रेन लेकर आई है। देश की पहली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत की तर्ज पर वंदे साधारण ट्रेनों को भी तैयार किया जा रहा है।
ट्रेनों के आगे और पीछे दोनों तरफ इंजन लगा होगा,जिससे ये ट्रेन कहीं से भी रफ्तार पकड़ सकती है।
