ऋषिकेश- प्रदेशभर में सात नवंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उच्च शिक्षा विभाग ने परदेस भर के कॉलेज में एक साथ चुनाव लडने की तिथि घोषित कर दी है। उत्तराखंड में छात्र संघ चुनाव सात नवंबर को होंगे। उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आदेश के मुताबिक प्रदेशभर के कॉलेजों में एक ही दिन चुनाव संपन्न किए जाएंगे। हाल ही में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जल्द से जल्द चुनाव कराने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. सीएस सूंठा ने सभी शासकीय व अशासकीय कॉलेज के प्राचार्यों को चुनाव कराने का आदेश भेज दिया है। गढ़वाल विवि परिसरों में तो छात्रसंघ चुनाव हो चुका है। लेकिन इससे संबद्ध महाविद्यालयों डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर कॉलेज में भी राज्य सरकार की तिथि पर ही छात्रसंघ चुनाव होंगे।

%d bloggers like this:
Breaking News