ऋषिकेश- यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने देवप्रयाग में रघुनाथ मंदिर के किए दर्शन
त्रिवेणी न्यूज 24
देवप्रयाग- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव परिवार के साथ तीर्थ देवप्रयाग पहुंचे। यहां उन्होंने पवित्र संगम और श्री रघुनाथ मंदिर के दर्शन किए।
मंगलवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पत्नी सांसद डिंपल यादव और अन्य परिजनों के साथ तीर्थ देवप्रयाग पहुंचे। यहां बस अडडे से संगम तक उन्होंने देवप्रयाग की महत्ता के बारे में जाना। संगम पर परिजनों ने गंगा स्नान किया और अखिलेश यादव ने सतयुग के तीर्थ के बारे में लोगों से जानकारी ली। इस दौरान उनके साथ सेल्फी लेने वालों की खूब भीड़ जुटी। उन्होंने लोगों को अभिवादन स्वीकार और कुशलक्षेम पूछी। इसके बाद अखिलेश यादव और परिजनों ने श्री रघुनाथ मंदिर के दर्शन किए। उन्होंने लोगों से कहा कि वो जल्द दुबारा देवप्रयाग आएंगे। गढ़वाल लोकसभा के ऐतिहासिक उपचुनाव 1980-81 में उनके पिता देश के पूर्व रक्षा मंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव भी देवप्रयाग में संगम दर्शन के लिए आए थे।
