ऋषिकेश- भाजपा के पूर्व विधायकों को भी सरकार में मिलेगा दायित्व

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- जिन पूर्व विधायको का 2017/22 में टिकट काटा गया उन्हें दायित्वधारी बनाया जाएगा। उनका नाम दायित्वों की किस सूची में आता है, इसके लिए इंतजार करना होगा।
2022 में मिले प्रचंड बहुमत और दो उपचुनाव में मिली जीत के बाद भाजपा सरकार ने श्राद्ध पक्ष लगने से पूर्व 10 भाजपाइयों को दायित्वों से नवाजा। सरकार बनने और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अच्छे दिन आने में डेढ़ साल का समय लग गया। अब बताया जा रहा है कि एक, दो नहीं तीन और सूची आएंगी। संभव है कि एक सूची दीपावली तक आ जाए। इस प्रकार की उम्मीद अब भाजपाइ लगा रहे हैं। पहली सूची में आने से चूके भाजपाइयों ने जोर लगाना शुरू कर दिया है। जिन पूर्व विधायको का 2017/22 में टिकट काटा गया, उन्हें दायित्वधारी बनाया जा सकता है। इस श्रेणी में तीन-चार पूर्व विधायकों की ताजपोशी संभव है। चुनाव हारे नेताओं को शायद ही दायित्व मिले। भाजपा के विधायकों को भी सरकार में दायित्व मिलने की उम्मीद ना के बराबर है। विधायकों की नजर कैबिनेट में खाली पड़ी चार कुर्सियों पर है। इन कुर्सियों पर भी ताजपोशी की अभी कोई सूरत नहीं दिख रही है।

%d bloggers like this:
Breaking News