ऋषिकेश- पैसे के लेन देन के हुए स्टिंग में शिक्षा विभाग का बाबू गिरफता
त्रिवेणी न्यूज 24
पौड़ी- पौड़ी जिला मुख्यालय में शिक्षा विभाग में पैंसों के लेन देन के हुए स्टिंग में विभाग के तत्कालीन पटल सहायक की गिरफतारी हो गई। इस मामले में एक मौजूदा आलाधिकारी और एक पूर्व अधिकारियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है।उल्लेखनीय है कि कुछ साल पूर्व पौड़ी के शिक्षा विभाग में पैंसों के कथित लेन देन का वीडियो वायरल हुआ था। स्टिंग करने वाले ने उक्त वीडियों पुलिस को सौंपा था। जांच में काफी कुछ बातें स्पष्ट भी हुई थी। इस मामले में तत्कालीन मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत और डीईओ माध्यमिक हरेराम यादव और पटल सहायक दिनेश गैरोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। करीब साल भर पूर्व मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपियों ने गिरफतारी से बचने के लिए कोर्ट की शरण ली थी। मगर, राहत नहीं मिली। बहरहाल पुलिस ने पटल सहायक दिनेश गैरोला को अरेस्ट कर दिया। जबकि इस मामले में एक मौजूदा आलाधिकारी और एक पूर्व अधिकारियों की भूमिका की जांच तेज हो गई है। जल्द ही पुलिस अधिकारियों के बारे में भी अंतिम निर्णय पर पहुंच सकती है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि पटल सहायक को गिरफतार कर लिया गया है। इस मामले में शामिल अन्य के बारे में जांच चल रही है।
