ऋषिकेश- देहरादून और ऋषिकेश में बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग ने मारा छापा
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून- आयकर विभाग द्वारा देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्र में तीन बिल्डरों के यहां छापेमारी की गई है। देहरादून और ऋषिकेश में बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर विभाग की रेड से भूमाफियाओं में हड़कम्प मचा हुआ है। इस दौरान विभाग द्वारा बिल्डरों के घरों में भी छापे मारे गए । बतादें कि एसएस कंस्ट्रक्शन के ऋषिकेश स्थित ऑफिस में कार्रवाई की गई। सूत्रों के अनुसार यह कार्रवाई शनिवार को भी जारी रह सकती है। आयकर विभाग ने कई दस्तावेज इन ठिकानों से बरामद किए हैं।
जिन बिल्डर्स पर रेड की गई उनमें देहरादून/ऋषिकेश में एसएस कंस्ट्रक्शन, स्टोन फील्ड कंस्ट्रक्शन और भारत कंस्ट्रक्शन के पाम सिटी स्थित ऑफिस और एक टीम राजपुर रोड पर स्टोन फील्ड के ऑफिस में भी कार्यवाही कर रही है। बताया जा रहा है वित्तीय गड़बड़ी और टैक्स चोरी के मामले में आयकर विभाग ने देहरादून और ऋषिकेश में तीन बिल्डर के ठिकानों पर छापेमारी की हैं। बताया जा रहा है और भी कई बिल्डर्स रडार पर हैं।
