ऋषिकेश- हादसे में कार के उड़े परखच्चे, 27 वर्षीय सेना के जवान की मौत
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ देहरादून में सेंट्रियो मॉल के सामने भीषण दो वाहनों की टकर से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार सेना के जवान की मौत हो गई है। जवान का साथी घायल हो गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार हादसा कोतवाली नगर देर रात का है। यहां सेंट्रियो मॉल के बाहर एक कंटेनर ट्रक से टकराकर कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। जिसमें कार सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये थे। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए घायलों को मैक्स हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने कार चालक को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार सवार दूसरे व्यक्ति का मैक्स अस्पताल में उपचार चल रहा है। कंटेनर चालक एक्सीडेंट के पश्चात मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है।
