ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में निर्धन मेधावी छात्र-छात्राओं को किया यूनिफॉर्म का वितरण
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉ33लेज आईडीपीएल में निर्धन मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्र सशक्तिकरण के लिए श्री शारदअम्बा विद्यापीठ ट्रस्ट द्वारा शीतकालीन यूनिफॉर्म तथा जूतों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो.एमएस रावत परिसर निदेशक श्री देव सुमन विश्वविद्यालय ऋषिकेश स्वामी वासुदेव दास अध्यक्ष शाम्यप्रास शारदाअम्बा विद्यापीठ ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अंशुल जैन , समन्वयक कार्तिकेय श्रीनिवासन, श्रीकांत शर्मा , श्यामा प्रिया ने अपने कर कमल से छात्र-छात्राओं को (ट्रैकसूट) शीतकालीन यूनिफॉर्म तथा जूतों का वितरण किया। विद्यालय के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व भी ट्रस्ट द्वारा वर्षा कालीन अवधि में छात्र-छात्राओं को बारिश के मौसम में रेनकोट वितरित किए गए थे । जिससे विद्यार्थियों को विद्यालय तक आने में किसी प्रकार की सुविधा ना हो। प्रोफेसर एम.एस. रावत ने कहा कि शिक्षा के लिए यह अनिवार्य नहीं है कि निर्धन व आर्थिक रूप से कमजोर शिक्षित नहीं हो सकता उसके लिए अनेक और संस्थाएं दोनों हाथ बढ़ाकर उनका सहयोग करती हैं। जिस प्रकार आज शाम्यप्राश शारदाअम्बा विद्यापीठ ट्रस्ट द्वारा निर्धन छात्राओं को शैक्षिक उन्नयनता के लिए कार्य किया जा रहे हैं। इसकी जितनी प्रशंसा की जाए उतना ही कम है। ट्रस्ट द्वारा शिक्षा के साथ-साथ प्रतिभावान युवकों को प्रोत्साहन दिया जा रहा है। स्वामी वासुदेव दास ने कहा कि किसी भी व्यक्ति को शिक्षा के लिए मजबूर ना होना पड़े इसी आशा को लेकर हमारी ट्रस्ट उन छात्र-छात्राओं की मदद करती है जो आर्थिक स्थिति के अभाव में अपना शिक्षण कार्य पूरा नहीं कर पाते हम उन सभी निर्धन मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए हमेशा आगे रहेंगे। प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने सभी महानुभावों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस विद्यालय में 80% छात्र – छात्राएं के परिवार की आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय है। उसके लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों के लिए हम संस्था का आभार व्यक्त करते है। इस अवसर पर ट्रस्ट के समन्वयक कार्तिकेय श्रीनिवासन ,कोषाध्यक्ष अंशुल जैन, सदस्या श्यामा प्रिया, श्रीकांता शर्मा, सूरजमणि, एन एस रावत , ललित मोहन जोशी , सुशील रावत ,ललित चौहान ,आरपी नौटियाल, दिवाकर नैथानी ,सुशील सैनी, मोहम्मद मुदस्सिर, श्रीमती मोनिका रौतेला, नीरज करनवाल, आभा भट्ट, सरोज लोचन, रेखा बिष्ट , सुनीता पवार, सीडी डंगवाल आदि उपस्थित रहे ।
