ऋषिकेश- उत्तराखंड 10 वीं-12 वीं के बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू, रिजल्ट 30 अप्रैल तक जारी
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ उत्तराखंड के उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को एक मार्च से शुरू कराया जाएगा और रिजल्ट को 30 अप्रैल तक हर हालत में जारी किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार नए शैक्षिक सत्र 2024-25 से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा को एक मार्च से शुरू कराया जाएगा और रिजल्ट को 30 अप्रैल तक हर हालत में जारी किया जाएगा। इसके बाद मई में अंक सुधार परीक्षा कराते हुए जून तक उसका रिजल्ट घोषित किया जाएगा। ये बात शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कही है। राज्य में बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया काफी धीमी है। राज्य बोर्ड का रिजल्ट हर साल सीबीएसई, आईसीएसई आदि बोर्ड के बाद ही जारी हो पाता है। इस साल भी यही हुआ। हालांकि यूपी सरीखे कई गुना बड़े प्रदेश ने इस बार अपना सिस्टम बेहतर किया है।
