ऋषिकेश- बदरीनाथ धाम दर्शन के बाद केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

त्रिवेणी न्यूज 24
रुद्रप्रयाग- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भगवान बदरीविशाल के दर्शन के बाद आज रविवार पूर्वाह्न श्री केदारनाथ धाम दर्शन को पहुँचे। जहां हैलीपेड पर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने उनकी अगवानी की तथा पुष्प गुच्छ भेंट किया। श्री केदारनाथ धाम में पूजा-दर्शन के पश्चात संवाददाताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उन्हें भगवान श्री बदरीविशाल एवं भगवान केदारनाथ के दर्शन का सौभाग्य मिला है। उन्हे देवभूमि आकर आनंद की अनुभूति हो रही है। आपदा वर्ष 2013 का जिक्र करते हुए स्थानीय लोगों के आत्मविश्वास प्रशंसा की। कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृढ़ संकल्प, प्रेरणा, दूरदृष्टि एवं मार्गदर्शन से नयी केदारपुरी का पुनर्निर्माण कार्य हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनकी टीम तथा श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति, पुरोहितों- तीर्थपुरोहितों के योगदान की सराहना की सभी को धन्यवाद दिया। कहा कि श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ में आस्था का उमड़ते सैलाब में पर्यटन- तीर्थाटन सहित नये भारत की तस्वीर साफ झलकती है। यही विरासत के प्रति सम्मान का भाव है कि देश के चारों दिशाओं से श्रद्धालुजन उत्साहपूर्वक श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ धाम पहुंच रहे‌ है । दोनों धामों‌ में परस्पर सहयोग से पुनर्निर्माण/ मास्टर प्लान कार्य प्रगति पर है। आज नयी आभा से नये भारत की नीव रखी जा रही है आस्था के संकल्प के साथ लाखों श्रद्धालु धामों में आ रहे है इसमें राष्ट्रीय एकता एवं एकात्मकता के दर्शन परिलक्षित हो रहे है। कहा कि श्री केदारनाथ एवं बदरीनाथ जी का आशीर्वाद सदा सबके लिए बना रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News