ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में शीतकालीन नगर क्षेत्र स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में शीतकालीन नगर क्षेत्र स्तरीय कीड़ा प्रतियोगिता का सुंदर आगाज किया गया। जिसमें अंडर – 19,अंडर-17 तथा अंडर – 14 वय वर्ग के अंतर्गत विभिन्न एथलीट्स दौड़ , फेंक खेल कूद संपन्न हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ समाजसेवी एस राणा ने कीड़ा ध्वजारोहण कर किया। मशाल को लेकर राष्ट्रीय बॉक्सिंग खिलाड़ी कु .अलका ने पूरे मैदान का चक्कर लगाया तथा मैदान में स्थापित की। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। क्रीड़ा प्रतियोगिता से पूर्व एनसीसी कैडेट्स तथा विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट कर क्रीड़ा ध्वज को सलामी दी। इस मौके पर मुख्य अतिथि एसपी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद का भी अपना विशेष महत्व होता है। सभी खिलाड़ियों को खेल भावनाओं को ध्यान में रखते हुए अपना जौहर दिखाना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने सभी आगंतुक अतिथियों तथा विभिन्न विद्यालय से आए प्रधानाचार्य व्यायाम शिक्षकों और सभी खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय में आगमन पर मैं सभी का हार्दिक स्वागत वंदन करता हूं। सभी खिलाड़ी अपनी खेल भावना को ध्यान रखते हुए खेलकूद में प्रतिभाग करेंगे ऐसी कामना करता हूं। कीड़ा प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-19 छात्र 100 मी दौड़ में करण भरत मंदिर इंटर कॉलेज, रामानंद भरत इंटर कॉलेज, पारस आईडीपीएल , क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे ।100 मीटर दौड़ में सचिन भरत मंदिर, प्रेम राजभर पंजाब सिंह क्षेत्र इंटर कॉलेज, राहुल दास भरत मंदिर से प्रथम द्वितीय तृतीय रहे । 400 मीटर दौड़ में कारण भरत मंदिर ,शिवम भरत मंदिर तथा कृष्ण आईडीपीएल प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ में सचिन भरत मंदिर, नीरज आईडीपीएल ,राहुल दास भरत मंदिर – क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रहे । गोला फेक में आर्यन थापा आईडीपीएल ,रोशन गुप्ता आईडीपीएल,दक्ष कला स्वामी दयानंद स्कूल लंबी कूद, में पारस आईडीपीएल, करण स्वामी दयानंद स्कूल, सूरज स्वामी दयानंद स्कूल, प्रथम, द्वितीय ,तृतीय रहे । अंडर 17 बालिका वर्ग में 100 मी में कु.स्नेहा भरत मंदिर, दुर्गा आईडीपीएल, कृतिका हरिशचंद्र कन्या इंटर कॉलेज ,400 मीटर दौड़ में अंशिका भरत मंदिर, प्रिंसी हरिश्चंद्र ,तानिया भरत मंदिर प्रथम द्वितीय तृतीय रही । 1500 मी काजल भरत मंदिर ,रानी भरत मंदिर, पायल स्वामी दयानंद स्कूल प्रथम द्वितीय तृतीय रही । गोला फेंक कु. गुलाब शाह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश ,कु. अनिता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश, कु। नीरू राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पशुलोक क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय रही । अंडर 17 छात्र लंबी कूद में धीरज स्वामी दयानंद स्कूल, अनिकेत सकलानी आईडीपीएल ,सत्यम पंजाब सिंह क्षेत्र इंटर कॉलेज प्रथम द्वितीय तृतीय राय रहे । गोला फेक साहिल सिंह स्वामी दयानंद स्कूल ,सौरभ आईडीपीएल ,अजीत श्री भरत मंदिर में प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ मंगल स्वामी दयानंद स्कूल, पवन स्वामी दयानंद स्कूल, मिंटू श्री भरत मंदिर प्रथम द्वितीय तृतीय रहे ।अंडर 14 बालिका कु.कस्तूरी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज , कु. कोमल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कु.राधिका आईडीपीएल प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ जाह्नवी भरत मंदिर , सोनम भरत मंदिर ,प्रतिज्ञा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। अंडर 14 बालक अनुराग नेगी आईडीपीएल , अंकुश आईडीपीएल, गोला फेक में प्रथम द्वितीय रहे 400 मीटर दौड़ बालक अर्जुन भरत मंदिर ,आयुष भारत मंदिर ,अंकुश आईडीपीएल प्रथम द्वितीय तृतीय रहे। इस अवसर पर हरिश्चंद्र गुप्ता आदर्श कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य पूनम रानी शर्मा ,पंजाब सिंह क्षेत्र इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित कुमार शर्मा, एस.एम.सी .की अध्यक्ष अर्पणा सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता ,मोलेश्वर प्रसाद सिंह ,श्रीमती विमला रावत , विशिष्टअतिथियों में रहे। प्रमुख निर्णायक मंडल में खेल समन्वयक चंद्र प्रकाश, पंकज कुमार सती , विकास सिंह, एनएस रावत, विजय पाल सिंह सुशील रावत एनसीसी अधिकारी सुशील सैनी मोनिका रौतेला संगीतज्ञ , ललित मोहन जोशी पंकज सती मीडिया प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता , आरपी नोटियाल , ललित कुमार चौहान ,राजेश नेगी, विनोद पंवार श्रीमती इंदू नेगी श्रीमती सुनीता पवार , श्रीमती नीरजा करनावल आदि मौजूद रहे।
