ऋषिकेश- गुमानीवाला से गायब हुई महिला यूपी के गोंडा से बरामद, आरोपी महिला आरती गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश- गुमानीवाला से 11 सितम्बर को गायब हुई महिला यूपी के गोंडा से श्यामपुर पुलिस ने आरोपी महिला आरती के साथ बरामद कर लिया है।
11 सितंबर की रात से गायब महिला के पति रवि की गुमानीवाला में दुकान है। उसी दुकान में काम करने को लेकर आरती महिला के संपर्क में आई थी। पीड़ित महिला के 2 छोटे छोटे बच्चे है। दुकान में काम करते करते महिला का विश्वास जीतते का काम कर 11 सितंबर की रात को अपने साथ ले गई। पीड़ित महिला के अनुसार, आरती लगातार कोल्ड्रिंग पिलाती थी और जब मैं बच्चो के लिए रोती थी तो मेरे परिवार पर केस करके बच्चों बुलाने की बात करती थी। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला इससे पहले भी कई महिलाओं को बरगलाकर ले गई है। मामले की पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया की आरती ने मेरी अंगूठी बेच दी और पैसे भी ले लिए। महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने भी खुशी जाहिर की है साथ ही कहा है कि पुलिस आरोपी महिला के खिलाफ सख्त कार्यवाही करें।
महिला की बरामदगी के बाद यूकेडी के नेता भी पुलिस चौकी पहुंचे, पुलिस को धन्यवाद कहा और मांग की सख्त सख्त करवाई की जाए। चौकी इंचार्ज जगत सिंह के अनुसार महिला को गोंडा से आरोपी महिला आरती के साथ बरामद कर लिया है। मामले में आगे विधिक कार्यवाही जारी है।
