ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल ने नगर निगम के सहयोग से चलाया विशेष स्वच्छता अभियान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल ने नगर निगम के सहयोग से स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। जिसमें विद्यालय प्रांगण तथा उसके आसपास पॉलीथिन उन्मूलन किया पॉलीथिन उन्मूलन में लगभग 65 किलो पालीथीन एकत्र कर नगर निगम को सपुर्द किया। सहायक नगर आयुक्त सी.के. भट्ट ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़े का आयोजन करने का केवल 15 दिन की सेवा करना नहीं है अभी तो इसको अपने संस्कारों में लाना है और फिर दिनचर्या में लाना है तभी हम देश को स्वच्छ बना सकेंगे। नगर निगम के ब्रांड एम्बेसडर विनोद जुगराण ने कहा कि पॉलिथीन पर्यावरण की शत्रु है। इसके लिए सभी को एकजुट होकर इसके प्रबंधन के लिए कार्य करना चाहिए। वातावरण को स्वच्छ रखने के लिए खुले में सिंगल यूज पॉलिथीन को नहीं फेंकना चाहिए यह पर्यावरण में प्रदूषण फैल रही है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी ही स्वच्छ भारत मिशन में अपनी अग्रणी भूमिका का निर्माण कर सकती है। उन्हीं के प्रयासों से हम संपूर्ण राष्ट्र को साफ-सच बना सकते हैं। विद्यालय का एक-एक बच्चा अपने साथ यह संकल्प लेता है कि वह सो- सो स्वयंसेवी बनाएगा जिससे संपूर्ण राष्ट्र एक सूत्र में बंध कर स्वच्छ भारत कहलाएगा। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ,एनसीसी अधिकारी सुशील रावत, इंदू नेगी, मोनिका रौतेला, नीरजा करनावल, सरोज लोचन, चंद्र दत्त डगवाल , ऋषि राम उनियाल, सूरजमानी, मोहम्मद मुदस्सिर , नगर कार्यक्रम समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, साहिल गॉड, शिवम गॉड, वंदना आदि ने शिरकत की।कार्यक्रम का संचालन मनोज कुमार गुप्ता ने किया।
