ऋषिकेश- आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत

त्रिवेणी न्यूज 24
चमोली–चमोली जिले के सरपाणी नन्दानगर में गांव में
आकाशिय बिजली गिरने से एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है। घटना से जहां गांव में शोक की लहर है। वहीं परिजनों में कोहराम मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार चमोली में कल रात 9 बजे की बारिश और आकाशीय बिजली से सरपाणी नन्दानगर में गांव के तालुरी तोक निवासी एक परिवार के महिला और एक पुरुष उसकी चपेट में आ गए। जिससे वह दोनों बुरी तरह झुलस गए थे, ग्रामीणों की मदद से उन्हें रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदा नगर में लाया गया, यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

%d bloggers like this:
Breaking News