ऋषिकेश- 60 पव्वे अंग्रेजी शराब बरामद, एक अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत
त्रिवेणी न्यूज 24
मुनिकीरेति- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मुनीकीरेती के निर्देशानुसार थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा 60 पव्वे अंग्रेजी शराब 08 पीएम बरामद की गई। अभियुक्त राहुल जाटव पुत्र छोटे लाल निवासी झुग्गी झोपड़ी, गोविंद नगर, थाना ऋषिकेश देहरादून को मुखबिर की सूचना के आधार पर दयानंद आश्रम तिराहे के पास शीशम झाड़ी से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध में थाना मुनिकीरेती पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। पुलिस टीम में राजेन्द्र रावत चौकी प्रभारी कैलाश गेट, हेड कांस्टेबल 78 धर्मेंद्र कुमार, का0 अरविंद कुमार
