ऋषिकेश- लगभग 1,390 अभ्यर्थियों ने दी उत्तराखंड टेट परीक्षा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून प्रदीप रावत के दिशा निर्देशन में ऋषिकेश में दो विद्यालयों श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में उत्तराखंड टीईटी या उत्तराखंड टेट परीक्षा आयोजित की गई। नोडल केंद्र श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज को बनाया गया। जिसमें लगभग 1,390 अभ्यर्थियों ने ने परीक्षा दी।
शुक्रवार को आयोजित उत्तराखंड टीईटी परीक्षा में नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी मंजू भारती ने बताया कि श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रथम में 410 और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 250 तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा द्वितीय दूसरी पाली में श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में 477 और जीजीआईसी में 253 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। बता दे कि उत्तराखंड टीईटी या उत्तराखंड टेट का अयोजन उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन द्वारा किया जाता है। उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन हर साल करवाया जाता है। यूटीईटी टेस्ट को पास करने के बाद उम्मीदवार प्राइमरी लेवल कक्षा 1 से 5 तक और अपर प्राइमरी लेवल कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक पद की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।
सभी क्वालीफाइड उम्मीदवार उत्तराखंड राज्य में शिक्षक की नौकरी प्राप्त कर सकते हैं। श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश केंद्र व्यवस्थापक मेजर गोविंद सिंह रावत जी ने कहा कि सभी परीक्षार्थियों को भली भांति प्रवेश पत्र और उनकी आईडी चेक करके परीक्षा में बैठाया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराई गई। इस अवसर पर पर्यवेक्षक राजीव लोचन ,परीक्षा प्रभारी यमुना प्रसाद त्रिपाठी, परीक्षा सहायक लखविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News