ऋषिकेश- श्लोकोचरण प्रतियोगिता में छात्र सूरज बडोनी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की ओर से डोईवाला खंड की खंड स्तरीय छात्र प्रतियोगिता बालिका इंटर कॉलेज ऋषिकेश में आयोजित की गई। जिसमे श्लोकोचरण, समुहान गान, समूह नृत्य , आशुभाषण आदि 10 प्रतियोगिताएं हुई। जिसमे श्लोकोचरण प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में श्री मुनीश्वर वेदांग संस्कृत विद्यालय मायाकुंड ऋषिकेश के छात्र सूरज बडोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही इसी विद्यालय के छात्र आशीष भट्ट ने वरिष्ठ वर्ग में तृतीया स्थान प्राप्त किया। विजेता छात्रों को मुख्य अतिथि के द्वारा प्रमाण पत्र एवम् नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ जनार्दन प्रसाद कैरवान ने छात्रों की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा की बहुत ही कम समय में छात्रों ने अपनी मेहनत से जो सफलता प्राप्त की हैं उसके लिए छात्रों को शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने बताया की प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अब जनपद देहरादून में होने वाली जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा जो विद्यालय के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने छात्रों के साथ में अध्यापकों को भी बधाई दी जिन्होंने इन छात्रों को तैयार करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने कहा की कम संसाधनों के बावजूद भी विद्यालय का प्रदर्शन सार्थक हैं। जिसको और आगे बढ़ाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र प्रसाद भट्ट, शंकर मणि भट्ट, सुरेश पंत ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दी।
