ऋषिकेश- मुनिकीरेती क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु हटाया गया अतिक्रमण
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ आगामी त्योहारी सीजन व यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने के दृष्टिगत मुनि की रेती क्षेत्र में नवनीत भुल्लर ,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी के आदेशनुसार क्षेत्राधिकारी नरेन्द्र नगर के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में थाना मुनि की रेती पुलिस द्वारा नगर पालिका के सहयोग से खारास्रोत, शिवानंद गेट, राम झूला रोड व राम झूला पार्किंग आदि स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया। अतिक्रमण के दौरान ठेलिया, फड़ व फेरी लगाने वालों का सत्यापन किया गया तथा अवैध रूप से ठेली तथा फड़ लगाने वाले 40 संदिग्ध व्यक्तियों का 81व 83 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान किया गया। अभियान आगे भी जारी रहेगा।
