ऋषिकेश- उत्तराखंड मे कक्षा 6 से 12 वीं तक के छात्र-छात्राओं की एग्जाम डेटशीट जारी
त्रिवेणी निज 24
देहरादून _ उत्तराखंड में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं के लिए शिक्षा विभाग ने अर्धवार्षिक परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। एग्जाम 13 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगी।
मिली जानकारी के अनुसार राजकीय माध्यमिक एवं राजकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के लिए अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षा कार्यक्रम 2023-24 की डेटशीट जारी की गई है। बताया जा रहा है कि 13 अक्टूबर क़ो पहला पेपर होगा। पहला पेपर हिंदी विषय का होगा। 20 अक्टूबर तक परीक्षा जारी रहेंगी। निर्देश दिए है कि विभिन्न विषयों के प्रयोगात्मक परीक्षा / आंतरिक मूल्यांकन की तिथियां विद्यालय अपने स्तर से निर्धारित करेंगे। बताया जा रहा है कि कक्षा 6 से 8 वीं तक के एग्जाम प्रथम पाली प्रातः 9:30 बजे से 12:00 तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 1:00 बजे से सायं 3:30 बजे तक रहेंगे। तो वहीं कक्षा 9, 10 एवं कक्षा 11, 12 के लिए प्रथम पाली का समय प्रातः 09:30 बजे से 12:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 1:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगी। जारी डेटशीट के साथ ही निर्देश दिए गए है कि सभी विषयों के प्रश्न पत्र एस.सी.ई.आर.टी. द्वारा प्राप्त विद्यालय स्तर से प्रश्न पत्र तैयार करवा कर निर्धारित तिथि के अन्तर्गत परीक्षा सम्पन्न करवायें।
