ऋषिकेश- सेना व प्रशासन के मसलों पर डीएम सोनिका ने ली बैठक

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ जनपद में सेना की जमीन के सीमांकन, कैंटोनमेंट क्षेत्र में विकास योजनाओं को लेकर जिलाधिकारी सोनिका ने सेना और राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ ऋषिपर्णा सभागार में बैठक आयोजित की।
जिलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सेना द्वारा उनको आवंटित भूमि के सीमांकन की मांग पर सेना के साथ संयुक्त निरीक्षण कर अभिलेखीय जांच और मौके पर स्थिति का मुआवना की कार्यवाही के लिए संबंधित एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए। डीएम ने छावनी क्षेत्रों के आसपास सेना की भूमि पर अतिक्रमण चिह्नित कर अतिक्रमण हटाने के लिए भी निर्देशित किया। वहीं सेना के सीएसडी डिपो को शहर से शिफ्ट कर उसके लिए अन्यत्र जगह तलाशने, जामुनवाला पुल बनाए जाने के लिए सेना की एनओसी, विलासपुर काडली घंघोड़ा में पेयजल लाइन निर्माण, सैन्य हैलीपैड के उपयोग आदि बिन्दुओं पर भी बैठक में चर्चा की गई। इस दौरान सेना व प्रशासन के अन्य विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही शासनस्तर पर निर्णय वाले मसलों पर शासन को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए। बैठक में कर्नल अनुराग शर्मा, कर्नल एसएस राठौर, कर्नल देवी पाल, कर्नल मैथ्यू थॉमस, कर्नल एम अरूण कार्तिक, डीईओ देहरादून सर्कल विवेक सिंह, ले. कर्नल हरीश सिंह, ले. कर्नल मनीष श्रीवास्तव, मेजर प्रदीप कुमार भुवन, एसडीएम सदर नन्दन कुमार (आईएएस), नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह, एसडीएम विकासनगर विनोद कुमार, सीईओ कैन्टोमेंट बोर्ड अभिनव सिंह आदि मौजूद रहे। जबकि तहसीलदार ऋषिकेश वर्चुअल बैठक से जुड़े रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News