ऋषिकेश- थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा 144 पव्वे अंग्रेजी शराब के साथ दो अभियुक्त किये गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध शराब की बिक्री व मादक पदार्थ के तस्करी की रोक थाम हेतु जनपद में विशेष अभियान चलाया गया है। जिसमें सभी थानाध्यक्षों को अवैध नशे के विरुद्द सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। उपरोक्त आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर के निकट पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती के नेतृत्व में रात्रि में थाना मुनिकीरेती पुलिस द्वारा स्कूटी सवार दो अभियुक्त जॉनी पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम गिलाडा, थाना नटहौर, जिला बिजनौर हाल पता जम्मू कॉलोनी थाना यमुनानगर हरियाणा व रवि पुत्र संजय निवासिक वैदिक नगर थाना रायवाला जिला देहरादून को ब्रह्मानंद मोड़ से भद्रकाली को जाने वाले रास्ते पर मुखबिर की सूचना पर अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से 144 पव्वे अंग्रेजी शराब के बरामद किये गए। इनके विरुद्ध थाना मुनि की रेती पर आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में बताया कि यह शराब हम खारास्रोत अरविंद राणावत की अंग्रेजी शराब की दुकान से लाये थे जो उसने हमें ऋषिकेश क्षेत्र में बेचने के लिये के दी थी जो हमें कमीशन भी देता है।
अभियुक्त गणों का नाम व पता
1-जॉनी पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम गिलाडा, थाना नटहौर, जिला बिजनौर हाल पता जम्मू कॉलोनी थाना यमुनानगर हरियाणा (उम्र 24 वर्ष)
2- रवि पुत्र संजय निवासी वैदिक नगर, थाना रायवाला, जिला देहरादून उम्र 23 वर्ष
वांछित अभि0 _
अरविंद राणावत, अंग्रेजी शराब की दुकान का स्वामी।
पुलिस टीम में म0उ0निरी0 पिंकी तोमर चौकी प्रभारी भद्रकाली, हे0का0 48मनोज,
का0 सीआईयू रविन्द्र शामिल थे।
