ऋषिकेश- राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना का 55 वां स्थापना दिवस

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ राजकीय इंटर कॉलेज आईडीपीएल के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ द्वारा 55वें स्थापना दिवस श्रमदान तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हर्षोलास से मनाया गया।कार्यक्रम को संबोधन करते हुए मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय पार्षद विपिन पंत ने कहा कि समाज सेवा करने से जो आत्म संतुष्टि होती है जो गर्व की अनुभूति होती है। उसे किसी शब्दों से किसी प्रकार के भाव से तोला नहीं जा सकता इसलिए समाज सेवा की कोई कीमत नहीं होती वह बहुमूल्य होती है। स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ने कहा कि विद्यालय एक ऐसी इकाई है जो राष्ट्र निर्माता का निर्माण करती है जिसमें शिक्षक कार्य के साथ-साथ राष्ट्र के समर्पण के लिए विभिन्न प्रशिक्षण दिए जाते हैं उसी का एक अंग है राष्ट्रीय सेवा योजना जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं में राष्ट्र के प्रति प्रेम जागृत होता है। कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ एक व्यवस्था प्रदान की गई जिसकी माध्यम से बच्चों में समाज को जानने तथा सरकार की योजनाओं को समाज तक पहुंचाने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना एक कड़ी के रूप में कार्य करती है। नगर सेवक राष्ट्रीय सेवा योजना मनोज कुमार गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार के युवाओं एवं खेल कल्याण मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा जनता की पीड़ा को संकलित कर सरकार तक पहुंचाने का एक माध्यम एनएसएस है। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में स्वयंसेवा द्वारा विद्यालय में स्वच्छता एवं खैदियों का रखरखाव किया गया तथा द्वितीय बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि तथा विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव लोचन सिंह ,मुख्य अतिथि पार्षद नगर निगम ऋषिकेश विपिन पंत,कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह रावत, नगरसेवक मनोज कुमार गुप्ता, इकाई प्रमुख साहिल गौड़ , कु0 वंदना ,रोशन गुप्ता, कु0राधिका, अंजलि, नंदिनी, दिव्या, साहिल गौड़ ,शिवम गॉड ,अंकित तथा सोनू थपलियाल आदि ने अपनी प्रस्तुतियां दी ।

%d bloggers like this:
Breaking News