ऋषिकेश- नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में पुलिस की रेड, छलक रहे थे जाम,नाच रही थी बार बालाएं

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ गंगा भोगपुर के नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध रूप से जुआ खिलाने वाला कैसिनो पकड़ा गया है। मौके पर 27 लोग पुलिस ने हिरासत में लिए हैं। जबकि जुआ खिलाने वाली टीम के चार क्रू पीयर भी पकड़े हैं। इसके अलावा पांच महिला डांसर भी मौके पर मिली है। ताश की गड्डियां,कैसिनो चिप्स, कैश और मोबाइल भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस की छापेमारी अभी जारी है।
लक्ष्मण झूला थाना पुलिस के मुताबिक एसएसपी श्वेता चौबे को मुखबिर ने सूचना दी की गंगा भोगपुर स्थित नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट में अवैध रूप से जुआ खिलाने के लिए कसीनो चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एडिशनल एसपी जया बलूनी के नेतृत्व में गठित टीम ने अचानक से नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट पर आधी रात को छापेमारी कर दी। पुलिस की छापेमारी होते ही रिजॉर्ट कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने रिसोर्ट के पिछले हिस्से में बने वैलनेस सेंटर के बेसमेंट में देखा कि वहां अवैध रूप से जुआ खिलाने के लिए कसीनो चलाया जा रहा है। गिनती करने पर कसीनो में 27 लोग पकड़े गए। जुआ खिलाने वाले चार सदस्यों को भी पुलिस ने पकड़ा। इसके अलावा पांच महिलाएं मौके पर मौजूद मिली। जिन्होंने खुद को कसीनो में डांसर होना बताया। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैसिनो चिप्स ताश की गड्डियां कैश मोबाइल बरामद हुआ है। अभी कार्रवाई जारी है। वहीं इस मामले में नीरज रिजॉर्ट के स्वामी डॉक्टर आर के गुप्ता ने बताया कि यह प्रॉपर्टी बेशक मेरी है लेकिन मैंने आगे कुछ लोगों को लीज पर दिया हुआ है।
रिजॉर्ट में इस तरह की गतिविधियां चल रही जिसकी मुझे जानकारी नहीं थी।आपको बता दें कि नीरज फॉरेस्ट रिजॉर्ट इस क्षेत्र में है। जहां अंकित हत्याकांड हुआ था। अंकिता हत्याकांड के मुख्य आरोपी पुलकित आर्य का रिजॉर्ट भी इसी क्षेत्र में है। जहां पर अवैध रूप से जुआ खिलाने की चर्चाएं भी सामने आई थी।अब यह दूसरा रिजॉर्ट जुआ खिलाते हुए पकड़े जाने से क्षेत्र ने संचालित हो रहे अन्य रिजॉर्ट भी संदेह के घेरे में आ गए हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News