भारत न्यूजीलैंड के बीच पहला क्रिकेट टेस्ट मैच शुरू, भारत पहले कर रहा है बल्लेबाजी

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन ने भारत के खिलाफ वेलिंगटन में शुक्रवार से शुरू हुए पहले टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। न्यूजीलैंड के लिए इस मैच में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर काइल जैमीसन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिला है।

ये न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रॉस टेलर का 100वां टेस्ट मैच है। साथ ही न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एकमात्र स्पिनर के रूप में एजाज पटेल को मौका दिया है।

वहीं भारतीय टीम में उसके पिछले टेस्ट में खेले पांच खिलाड़ियों को शामिल नहीं किया गया है, जिनमें रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, नवदीप सैनी, रवींद्र जडेजा और उमेश यादव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News