ऋषिकेश- डा.जनार्दन प्रसाद कैरवान बने संस्कृत अकादमी के जनपद संयोजक
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ उत्तराखंड संस्कृत अकादमी की ओर से संस्कृत मास महोत्सव के उपलक्ष में श्रावण पूर्णिमा से भाद्रपद पूर्णिमा तक ई संगोष्ठी के आयोजन किए जा रहे हैं। संस्कृत अकादमी द्वारा इस वर्ष (उत्तराखण्ड की शास्त्र परंपरा) मुख्य विषय के साथ,21 उप विषय निर्धारित किए गए, एवम् 13 जनपदों में 13 जनपद संयोजक बनाएं गए। जिसमे देहरादून जनपद में डा.जनार्दन प्रसाद कैरवान को जनपद संयोजक बनाया गया। देहरादून जनपद संयोजक डॉ जनार्दन प्रसाद कैरवान ने बताया की अकादमी द्वारा आयोजित उक्त गोष्टी में देहरादून जनपद द्वारा (उतराखंड में धर्म शास्त्र परंपरा) विषय का चयन किया गया। 23 सितंबर को अपराह्न 11 बजे से उक्त विषय पर व्याख्यान होगा। जिसके मुख्य अतिथि देहरादून के मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार होंगे। मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर प्रकाश चमोली रहेंगे, साथ विशिष्ट अतिथि संजय शास्त्री वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता , सावस्वत अतिथि आचार्य राधा कृष्ण अमोला प्रतिभाग करेंगे। कार्यकर्म की अध्यक्षता देहरादून जनपद के सहायक निदेशक संस्कृत शिक्षा डाo चंडी प्रसाद घिल्डियाल करेंगे। उक्त कार्यक्रम में संस्कृत अकादमी के सचिव शिवप्रसाद खाली के साथ ही राज्य संयोजन डाo हरीश चंद्र गुरुरानी भी परिभाग करेंगे। जनपद के सहसंयोजक की जिम्मेदारी आचार्य शान्ति प्रसाद मैठाणी निभायेंगे। जनपद संयोजक डॉ जनार्दन प्रसाद कैरवान ने बताया की उत्तराखंड देव भूमि है और लगभग सभी धर्म शास्त्रों की रचना देवभूमि उत्तराखंड में ही हुई है। जिसपर चर्चा होनी आज के समाज में जरूरी है,हमारी संस्कृति सभ्यता,धर्म शास्त्रों की जानकारी हमारी वर्तमान पीढ़ी को होनी जरूरी है,संस्कृत अकादमी का ये प्रयास सराहनीय है।
