ऋषिकेश- 15 से 22 अक्टूबर तक चलेगा 47वां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला
त्रिवेणी न्यूज 24
नरेन्द्रनगर _ प्रतिवर्ष नवरात्रों के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले 47 वां सिद्धपीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेला आगामी 15 से 22 अक्टूबर तक चलेगा।
नरेंद्र नगर पालिका टाउन हॉल में आयोजित 47 वें सिद्ध पीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले की बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने की। बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सहित जिले के विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे। बैठक की शुरुआत करते हुए मेला समिति के अध्यक्ष व पालिका अध्यक्ष राजेंद्र विक्रम सिंह पंवार प्रदेश के वन मंत्री सुबोध उनियाल सहित तमाम उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के सहयोग से मेले की सफल आयोजन की अपेक्षा करते हुए सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री कुंजापुरी मां का स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। मेले की अध्यक्षता करते हुए मेले के मुख्य संरक्षक एवं प्रदेश के वन तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले को कई मायनों में क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उनियाल ने कहा कि मेले में विभिन्न प्रकार के खेलकूदों का आयोजन के साथ संस्कृत कार्यक्रमों का भव्य आयोजन होता है, इससे नव सिखुवा प्रतिभावान खिलाड़ियों व सांस्कृतिक क्षेत्र में रुचि रखने वाले नए कलाकारों को सीखने का मौका मिलता है। सभी के सहयोग से यह मेला आज प्रदेश स्तर के मेलों में शुमार है।
उन्होंने कहा कि मेले की भव्यता व व्यवस्था बनाए रखने में सभी का सहयोग आवश्यक है। कहा कि पिछले वर्षों के मुकाबले मेला और भव्य होगा, मेले के आयोजन में धन की कमी आड़े नहीं आएगी। सुबोध उनियाल ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है की प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 47 वें सिद्ध पीठ श्री कुंजापुरी पर्यटन विकास मेले का उद्घाटन करेंगे। मेला प्रतिवर्ष निरंतर भव्य रूप लेता चला आ रहा है। कहा कि इस वर्ष मेले में देश के विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक छटा बिखेरी जाएगी।
इस मौके पर मेले के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का भी गठन किया गया तथा उन्हें मेले को भव्य रूप देने के लिए जिम्मेदारी दी गई। बिजली विभाग एवं जल संस्थान को मंत्री ने हिदायत दी कि मेले के दौरान बिजली एवं पानी की व्यवस्था में कतई भी ढील ना रहे।
साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग को नगर क्षेत्र अंतर्गत सड़कों को दुरुस्त करने की बात कही।
जिला अधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि सभी विभाग इस मेले को संपन्न कराने के लिए अपना सहयोग पूर्व की भांति देते रहें। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान अपने-अपने विभागों के स्टॉल लगाकर सरकार एवं अपने विभागों की गतिविधियों से लोगों को अवगत कराना भी सुनिश्चित करेंगे। बैठक में नगर पालिका के अध्यक्ष राजेन्द्र विक्रम पंवार, उप जिलाधिकारी नरेंद्रनगर देवेंद्र सिंह नेगी, तहसीलदार अयोध्या प्रसाद उनियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि मोहम्मद आरिफ खान, डीएफओ टिहरी पुनीत तोमर, डीएफओ नरेंद्रनगर अमित कुंवर, मुख्य कृषि अधिकारी अभिलाषा भट्ट,ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, सीएमओ टिहरी मनु जैन, पुलिस उपाधीक्षक अस्मिता मंमगाईं, सहायक अभियंता साहब सिंह सैनी, दिग विजय तिवाड़ी , रेंजर विवेक जोशी, खंड विकास अधिकारी जयेंद्र राणा, चंद्रशेखर जुयाल, नगर पालिका के समस्त सभासद, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापक आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
