ऋषिकेश- डेंगू का लार्वा मिलने पर लगेगा एक लाख रुपये तक का जुर्माना

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून– डेंगू की रोकथाम के लिए नगर निगम देहरादून ने सख्त रुख अपना लिया है। दून मे डेंगू का लार्वा मिलने पर अब एक लाख रुपये तक का जुर्माना लगेगा। एक हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का चालान होगा। चेकिंग के दौरान लोगों के घरों, व्यावसायिक भवनों के बेसमेंट और छतों पर डेंगू का लार्वा मिल रहा है। इस तरह की लापरवाही सामने आने पर नगर निगम कि ओर से चालान की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम चेकिंग अभियान में तेजी लाने के लिए टीमें बढ़ा रही है।

%d bloggers like this:
Breaking News