ऋषिकेश- एबीवीपी के रामगोपाल रतूड़ी नगर अध्यक्ष, आकाश उनियाल नगर मंत्री मनोनित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ऋषिकेश नगर के नगर अध्यक्ष रामगोपाल रतूड़ी और नगर मंत्री आकाश उनियाल बनाए गए। इसके साथ ही विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़, जिला प्रमुख विवेक शर्मा, जिला संयोजक शुभम ने कार्यक्रम को आगे बढ़ाया । विभाग संगठन मंत्री प्रशांत गौड़ ने अभाविप का इतिहास विकास बताते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद राष्ट्रीय पुर्ननिर्माण की भावना जगाती है । यह छात्रों के लिए सदा समर्पित संगठन है । जिला संयोजक शुभम शर्मा ने कहा की विद्यार्थी परिषद् समय समय पर छात्र हितों के साथ साथ समाज हित के लिए भी कार्य करती है । चुनाव अधिकारी के रूप में विवेक शर्मा ने नगर कार्यकारिणी घोषणा करते हुए नगर अध्यक्ष के रूप में रामगोपाल रतूड़ी, नगर उपाध्यक्ष दिनेश पैन्यूली, राजेश बडोला, डॉ.विवेक नैंथानी, श्वेता कुकरेती, शैलेश नेगी, अमित चटर्जी, लक्ष्मीकांत भट्ट, नगर मंत्री आकाश उनियाल, नगर सह मंत्री राजू, मोहित जगुड़ी, नगर छात्रा प्रमुख विधि ठाकुर, ईशा चौहान, नगर सोशल मीडिया प्रमुख रचित गोयल, सह सोशल मीडिया सचिन यादव, ,नगर प्रचार प्रमुख कुशल राजभर, नगर SFD प्रमुख सात्विक डिमरी, नगर SFS रितेश गुप्ता, तहसील संयोजक चेतन कपूरवान, तहसील सह संयोजक अजय सोनी, शोध कार्यप्रमुख अभिषेक वसिष्ठ को जिम्मेदारी मिली । कार्यक्रम में रोहित सोनी, अनिरुद्ध शर्मा, केशव पोरवाल, नगर विस्तारक अक्षय रावत, अनुज पाल, मोहित मौर्य, आदि उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News