ऋषिकेश- पुलिस ने किशोरी से बरामद किया 8.9 ग्राम स्मैक, मुख्य तस्कर रेखा सहनी फरार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ कोतवाली पुलिस ने स्मैक तस्करी करते हुए एक किशोरी को अपने संरक्षण में लिया है। किशोरी के कब्जे से पुलिस ने 8.90 कम स्मैक बरामद की है। पूछताछ करने पर किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह चंद्रेश्वर नगर निवासी स्मैक तस्कर रेखा साहनी के लिए काम करती है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच और कार्रवाई को आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि भैरव मंदिर के निकट स्मैक की तस्करी होने वाली है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर एक किशोरी भागने लगी। शक होने पर पुलिस ने कुछ दूरी पर पीछा कर किशोरी को रोक लिया पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि उसके पास स्नैक है। इसलिए वह पुलिस से डर कर भागने लगी। स्मैक बरामद होने पर पुलिस ने किशोरी को अपने संरक्षण में ले लिया। कोतवाल खुशीराम पांडे ने बताया कि पूछताछ करने पर किशोरी ने बताया कि वह चंद्रेश्वर नगर में रहने वाली स्मैक तस्कर रेखा साहनी के लिए काम करती है। कोतवाल ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद रेखा साहनी को भी मुकदमे में अभियुक्त बनाया गया है। रेखा साहनी अभी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। बताया कि रेखा साहनी कई बार स्मैक तस्करी करने के आरोप में जेल जा चुकी है। उसके ऊपर गैंगस्टर की कार्रवाई भी की जा चुकी है। फिर भी रेखा नशे के कारोबार को बंद करती नजर नहीं आ रही है। पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए अब रेखा ने नाबालिकों से नशे का धंधा कराना शुरू किया है। जानकारी संज्ञान में आने के बाद पुलिस अब और ज्यादा सतर्क हो गई है। रेखा पर किस तरह नशा बिक्री को लेकर लगाम लगाई जाए इसके प्रयास किया जा रहे हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News