ऋषिकेश- नेत्रजांच शिविर में 106 व्यक्ति हुए लाभान्वित
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि एवं एम्स नेत्र विभाग द्वारा एक विशाल नेत्रजांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 106 व्यक्ति लाभान्वित हुए। जानकारी देते हुए क्लब के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि समय-समय पर नेत्र जांच शिविर लगाने का उद्देश्य लोगों को आंखों के बारे में जागरूक करना है। जांच शिविर में डॉक्टर पूजा ने पांच लोगों की आंखों में काला मोतियाबिंद पाया जबकि डॉक्टर मानसी पांडे के अनुसार 10 व्यक्तियों की आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। ओप्टोमेटरिस्ट ज्योति यादव ने 42 लोगो को चश्मा लगाने की सलाह दी , जिसमें 13 बच्चे छोटी क्लासो के थे। एम्स हॉस्पिटल के चिकित्सा अधीक्षक व नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रोफेसर संजीव कुमार मित्तल ने कहां की सभी मोतियाबिंद के रोगियों के ऑपरेशन एम्स में सुविधा अनुसार किए जाएंगे। कैंप को सफल बनाने में नेत्र बैंक प्रबंधक सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महिपाल चौहान, नेत्रदान काउंसलर पवन सिंह, अनिल कक्कड़, हेमंत गुप्ता, राजीव अरोड़ा , धीरेंद्र अग्रवाल नवदीप नागलिया, मनमोहन भोला, अध्यक्ष आशू पाहवा, विशाल बिंदल,सीता सूनवाल,कमल कालरा का सहयोग सराहनीय रहा।
