ऋषिकेश- बीजेपी युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाएगी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन
त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ भाजपा सीएम पुष्कर सिंह धामी के जन्म दिन पर धार्मिक और खेल के कार्यक्रम आयोजित करेगी। इसमे मैराथन दौड़, मंदिरों ने भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा एवम दीपक प्रज्वलित आदि कार्यक्रम से व्यापक रूप में मनाये जायेंगे।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए कहा कि 16 सितंबर को मनाए जाने वाले युवा संकल्प दिवस को लेकर जनता और युवाओं में उत्साह का माहौल है। साथ ही स्वरोजगार की विभिन्न योजनाएं रिकॉर्ड संख्या में युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होने के लिए सक्षम बना रही है । भाजपा सरकार के युवा हित में किए जा रहे प्रयासों का ही परिणाम है कि वर्तमान छमाही में औपचारिक रोजगार सृजन के क्षेत्र में उत्तराखंड देश भर में दूसरे स्थान पर रहा है ।
चौहान ने इस दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कहा, पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा प्रातः जनपद स्तर पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया जाएगा ।
