ऋषिकेश- नीरगड्डू मोटर मार्ग पर बोलेरो खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, चार घायल

त्रिवेणी न्यूज 24
टिहरी – नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन हादसे का शिकार हो गया। इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई जबकि चार घायल है। टिहरी जिले के तहसील नरेंद्रनगर क्षेत्रांतर्गत हिंडोलाखाल.नीरगड्डू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए है। जबकि दो लोगों ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वाहन ऋषिकेश से आगरखाल की ओर जा रहा था। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि कखुर के पास सड़क से नीचे खाई में गिरने से दुघर्टना ग्रस्त हो गई। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। चार लोगों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। जबकि दो लोगों को नरेंद्रनगर अस्पताल ले जाया गया। बताया कि एम्स से मिली जानकारी के अनुसार दो घायलों बबलू उर्फ संजीत एवं दिलबर की मौत हो गई है।अन्य सभी घायल ठीक हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News