ऋषिकेश- उत्तराखंड में निवेश को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार ने झोंकी ताकत

त्रिवेणी न्यूज 24
देहरादून _ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संकल्प रंग ला रहा है। विदेशी निवेशक भी उत्तराखंड में निवेश करने में खासी रुचि दिखा रहे हैं। धामी सरकार ने वैश्विक निवेशक सम्मेलन के माध्यम से ढाई लाख करोड़ का लक्ष्य रखा है। निवेशकों की सुविधा के लिए उनके सुझावों पर नीतियों का सरलीकरण करने के साथ ही 28 नई नीतियां भी बनाई हैं। इसके अलावा कई अन्य जरूरी ढांचागत सुविधाएं भी सरकार देने जा रही है। 8-9 दिसंबर को देहरादून में प्रस्तावित वैश्विक निवेशक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सरकार पूरी तरह जुट गई है। 14 सितंबर को दिल्ली में कर्टेन रेजर से आगाज होगा। रोड शो के माध्यम से निवेशकों को उत्तराखंड में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News