ऋषिकेश- निधन के बाद भी विजय अग्रवाल की आंखें देख सकेंगी दुनिया
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ दवा व्यापारी विजय अग्रवाल बीते शनिवार को इस दुनिया को छोड़कर चला गया। असीम दुःख की घड़ी में जब परिवार को यह भी मालूम ना हो कि व्यक्ति घूमने गया है और वापस भी नहीं आएगा। परिवार व समाज में हां-हां कार मच गया। ऐसी विषम परिस्थिति में उनके छोटे भाई अनूप अग्रवाल ने धैर्य दिखाकर अपने बड़े भाई राजेश अग्रवाल को नेत्रदान के लिए प्रेरित किया। अग्रवाल की मृत्यु पर दुखी व संवेदना प्रकट करने पहुंचे नेत्रदान कार्यकर्ता लायंस क्लब देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग को सूचित किया। नारंग की सूचना पर एम्स अस्पताल की नेत्रदान की रेस्क्यू टीम ने दोनों कार्निया सुरक्षित प्राप्त कर लिए। टीम के अनुसार दोनों कार्निया स्वस्थ हैं जिन्हें आवश्यक जांचो के बाद दो नेत्र हीनो की आंखों में प्रत्यारोपित कर दिया जाएगा। नेत्रदान का महान कार्य करने पर परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ,नगर उद्योग संऐ के अध्यक्ष ललित मोहन मिश्रा, केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप मल्होत्रा , संदीप गुप्ता,सरदार बूटा सिंह ,ज्योति शर्मा , अनिल कक्कड़ ने परिवार को साधुवाद दिया। नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रमुख रामशरण चावला के अनुसार मिशन का 288 वां सफल प्रयास है, जो अविरल चलता रहेगा।
