ऋषिकेश- भाजपा मुनिकीरेती मंडल अध्यक्ष राकेश भटट का आकस्मिक निधन
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ भाजपा मुनिकीरेती नगर के मंडल अध्यक्ष राकेश भटट नहीं रहे। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया।
भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश भटट (45) का हृदय गति रूकने से निधन हो गया। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर को ऑफिस से घर पहुंचते ही वो अचानक बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन ने उन्हें तुरंत हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस सूचना से भाजपा के शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता उनके ढालवाला स्थित आवास पर पहुंचे। भटट अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनो से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया।
भाजपा नेता नलिन भटट, नगर पालिका के अध्यक्ष रोशन रतूड़ी, मंडी समिति के सभापति विनोद कुकरेती, वीना जोशी, दिनेश कोटियाल, कांग्रेस नेता दिनेश व्यास, महावीर खरोला, रमेश उनियाल, दिनेश भटट, सामाजिक कार्यकर्ता आशा राम व्यास, सुधाकर भटट, एसडी बिजल्वाण आदि ने राकेश भटट के निधन पर शोक व्यक्त किया।
