ऋषिकेश- श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के छात्र अमन भटट ने किया ऋषिकेश का नाम रोशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में बीए चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र अमन भटट जीटीवी के सारे रे गा मा संगीत प्रतिस्पर्द्धा के टॉप 30 में पहुंच गए हैं। विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में इसको लेकर खास उत्साह है। उल्लेखनीय है कि अमन भटट बीए चतुर्थ सेमेस्टर में संगीत के छात्र हैं। विभागीय परिषद की गतिविधियों और कॉलेज की प्रतिस्पर्द्धाओं में उनकी संगीता मेधा देखती ही बनती है। संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डा. शिखा ममगाईं ने इसे अच्छे से पहचान और अमन को प्रोत्साहित किया।
अमन ने मुंबई में आयोजित जीटीवी की सा रे गा मा संगीता प्रतिस्पर्द्धा में शिरकत की और अभी तक टॉप 30 स्थान बना चुके हैं। प्रतियोगिता में उनके आगे का सफर अगले सप्ताह के परिणाम पर निर्भर करेगा। श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डा. शिखा ममगाईं कहती हैं कि उनके लिए अमन की उपलब्धि शिक्षक दिवस का बड़ा तोहफा है। उन्होंने कहा कि अमन की इस उपलब्धि से विश्वविद्यालय के छात्र/छात्राएं भी प्रेरित होंगी।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News