ऋषिकेश- वायु सेना उप प्रमुख बने उत्तराखंड के राजेश भंडारी

त्रिवेणी न्यूज 24
दिल्ली _ उत्तराखंड का एक और बेटा वायु सेवा उप प्रमुख के पद पर आसीन हुआ है नाम है राजेश भंडारी। टिहरी जिले के रहने वाले राजेश भंडारी इनको वायु सेवा में उप प्रमुख बनाया है। एयर फोर्स मुख्यालय नई दिल्ली में असिस्टेंट ऑफ एयर स्टाफ के पद पर उनकी नियुक्ति हुई है। राजेश भंडारी की शिक्षा दीक्षा देहरादून में हुई है। 15 दिसंबर 1990 को उन्होंने एयर फोर्स जॉइन किया था कमीशन ऑफिसर के तौर पर उसके बाद प्रमोशन लेते हुए 2022 में एयर कमोडोर के पद पर पदोन्नति हुए थे उनके पिता स्वर्गीय ललित सिंह भंडारी एसपी से रिटायर्ड अधिकारी हैं। जबकि उनकी माता स्वर्गीय रामेश्वरी देवी ग्रहणी थी। भंडारी ने बताया कि उनके भाई कुलदीप भंडारी का उत्तरकाशी में व्यवसाय है जबकि बड़ी बहन सुनीता नेगी चंडीगढ़ और सावित्री भंडारी जोधपुर में निवासरत हैं वे दोनों बैंक से रिटायर्ड है। राजेश भंडारी सार्वजनिक समारोह पूजा अर्चना के कार्यक्रमों में गांव आते रहते हैं 4 महीने पहले भी वह गांव में आयोजित सामूहिक पूजा में शामिल होने आए थे।
उनकी बेटी स्वाति भंडारी डॉक्टर है पुत्र तेजस भंडारी बेंगलुरु से एमबीए कर रहे हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News