ऋषिकेश- कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने किया पॉलिटेक्निक कॉलेज का किया निरीक्षण

त्रिवेणी न्यूज
देहरादून। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने प्राविधिक शिक्षा के अधीन आई०आर०डी०टी०, आमवाला विभागीय नोडल कार्यालय तथा राजकीय पॉलीटेक्निक, आमवाला का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा नियंत्रक, उ०प्रा०शि०प० (डॉ०) मुकेश पाण्डेय संयुक्त सचिव, आई0आर0डी०टी०, एवं वन्दना रानी, विभागाध्यक्ष, इलेक्ट्रानिक्स, रा०पा०, आमवाला के साथ आईआर0डी०टी एवं रा०पा०, आमवाला के समस्त स्टाफ उपस्थित रहें। मंत्री ने आई०आर०डी०टी० परिसर में निर्माणाधीन ऑनलाइन प्लेसमेंट सेल सेंटर के साथ-साथ आई0आर0डी०टी० में प्रस्तावित एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस सर्टिफिकेट से सम्बन्धित प्रयोगशालाओं, मार्डन क्लास रूम, मार्डन-स्मार्ट रूम एवं पॉलीटेक्निक के विभिन्न प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, कर्मशालाओं का निरीक्षण किया गया। राजकीय पॉलीटेक्निक / कर्मशाला में सीलिंग फैन लगवाने हेतु निर्देशित भी किया गया।
निरीक्षण के दौरान तकनीकी शिक्षा से सम्बन्धित विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की स्थिति, शैक्षणिक स्थिति, हैंडसन प्रैक्टिस पर भी परिचर्चा की गई। इस दौरान माह दिसम्बर, 2023 में प्रस्तावित इन्वेस्टर सम्मिट हेतु तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से प्रस्तावित प्रस्तावों पर भी सविस्तार चर्चा के साथ प्रयोगशालाओं के सुदृढ़ीकरण इत्यादि के निर्देश दिये गए। चर्चा के दौरान राजकीय पॉलीटेक्निक के निर्माण की स्थिति के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं की प्रगति के बारे में भी निदेशक द्वारा अवगत कराया गया। इस अवसर पर विभागीय निदेशक (आर०पी० गुप्ता) भी उपस्थित रहे।

%d bloggers like this:
Breaking News