ऋषिकेश- सिंगटाली पुल के लिए विधानसभा में दस्तक देंगे ग्रामीण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश _ गंगा पर 17 साल पूर्व से प्रस्तावित सिंगटाली मोटर पुल के लिए ग्रामीण विधानसभा में दस्तक देंगे। इसके तहत पांच सितंबर से शुरू हो रहे विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन यानि छह सितंबर को ग्रामीण विधानसभा के बाहर धरना देंगे। सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति पुल के लिए सरकार के हर मंच पर दस्तक दे चुके हैं। मगर बात आश्वासन से आगे नहीं बढ़ सकी। इस मानसून सत्र में इस मुददे को विधानसभा में उठाने का आश्वासन लैंसडाउन के विधायक दिलीप रावत दे चुके हैं। राज्य के दो मंडलों के बीच की दूरी कम और सफर को सुगम बनाने वाले प्रस्तावित पुल के लिए सिंगटाली मोटर पुलिस संघर्ष समिति ने संघर्ष को और तेज करने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में विधानसभा के सम्मुख व्यवस्था तक अपनी मांग पहुंचाने के लिए छह सितंबर को शांतिपूर्व धरना देने का निर्णय लिया है।
सिंगटाली मोटर पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी ने बताया कि क्षेत्र के लोग इसके लिए हर स्तर पर संघर्ष के लिए तैयार हैं। उन्होंने सरकार के अनुरोध किया कि मोटर पुल पर जल्द से जल्द धरातलीय कार्य शुरू कराया जाए। ताकि एक बड़े क्षेत्र की बेहतरी की राह खुल सकें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News